POK हमें पाकिस्तान से वापस लेना चाहिए - उपराष्ट्रपति
‘कश्मीर हमारा है, हमें पाकिस्तान से वापस लेना चाहिए POK, अगर अब पाक से बात होगी तो सिर्फ़ उसी पर’
इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी पाकिस्तान को उसकी हरकतों पर चेतावनी दे चुके हैं। उन्होंने कहा था भारत के खिलाफ पाकिस्तान आतंकवाद फैलाना बंद कर दे, नहीं तो हम किसी भी तरह के हालात से निपटने के लिए तैयार हैं।
इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी पाकिस्तान को उसकी हरकतों पर चेतावनी दे चुके हैं। उन्होंने कहा था भारत के खिलाफ पाकिस्तान आतंकवाद फैलाना बंद कर दे, नहीं तो हम किसी भी तरह के हालात से निपटने के लिए तैयार हैं।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बाद POK को वापस लेने पर उपराष्ट्रपति वैंकया नायडू ने हुँकार भरी है। उन्होंने कहा है कि अब पाकिस्तान से अगर बात होगी तो सिर्फ़ POK पर।
उपराष्ट्रपति ने आज विशाखापत्तनम में नौसेना विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बताया और कहा कि हम शांतिप्रिय राष्ट्र हैं, हम युद्ध नहीं चाहते।
उन्होंने ने इस दौरान कहा कि पाकिस्तान से अब केवल POK पर बात होगी। इसके अलावा पाकिस्तान से किसी भी तरह की बातचीत नहीं होगी। उन्होंने कहा, “हम किसी पर हमला नहीं करते, लेकिन जो हम पर हमला करेगा, हम उसे मुँहतोड़ जवाब देंगे, हम युद्धोन्मादी नहीं हैं। ना हम किसी के मामले में दखल देते हैं और ना चाहते हैं हमारे आंतरिक मामले में दखल हो।“
गौरतलब है कि इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी हरियाणा में 18 अगस्त को पाकिस्तान को उसकी हरकतों पर चेतावनी दे चुके हैं। उन्होंने कहा था भारत के खिलाफ पाकिस्तान आतंकवाद फैलाना बंद कर दे, नहीं तो हम किसी भी तरह के हालात से निपटने के लिए तैयार हैं। इसके अलावा सदन में अमित शाह भी बयान दे चुके हैं कि POK कश्मीर का हिस्सा है, उसे पाने के लिए जान दे देंगे।

Comments