Posts

Showing posts from January, 2019

मकरसंक्रांति

Image
विविधता में एकता का पर्व मकरसंक्रांति पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं अभिनंदन  मकर संक्रान्ति हमारी सनातन वैदिक संस्कृति का प्रमुख पर्व है। मकर संक्रान्ति पूरे भारत  और विश्व के अन्य देशों में किसी न किसी रूप में मनाया जाता है। पौष  मास में जब सूर्य मकर राशि पर आता है तभी इस पर्व  को मनाया जाता है। वर्तमान शताब्दी में यह त्योहार जनवरी  माह के चौदहवें या पन्द्रहवें दिन ही पड़ता है, इस दिन सूर्य धनु राशि  को छोड़  मकर राशि  में प्रवेश करता है। मकर संक्रान्ति पर्व को कहीं-कहीं उत्तरायणी भी कहते हैं। तमिलनाडु  में इसे पोंगल  नामक उत्सव  के रूप में मनाते हैं जबकि  कर्नाटक, केरल  तथा आंध्र प्रदेश  में इसे केवल संक्रांति  ही कहते हैं। यह भारतवर्ष तथा नेपाल के सभी प्रान्तों में अलग-अलग नाम व भाँति-भाँति के रीति-रिवाजों द्वारा भक्ति एवं उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया जाता है। मकर संक्रांति (Makar Sankranti) लगभग हर साल १४ जनवरी को आती है. लेकिन इस बार २०१९ में यह १५ जनवरी (15 January, Makar Sankranti) को पड़ रही है। इसी कारण प्रयागराज में हो रहा कुंभ (Kumbh) भ