विजया दशमी महोत्सव
आज अश्विन शुक्ल विजयादशमी दिनांक 18.10.2018 गुरुवार बुराई पर अच्छाई असत्य पर सत्य का विजयादशमी महोत्सव 🕉 🕉 🕉 🕉 🕉 🕉 🕉 🕉 🕉 🕉 🕉 🕉 🕉
#यत्र_योगेश्वरः_कृष्णो_यत्र_पार्थो_धनुर्धरः।
#तत्र_श्रीर्विजयो_भूतिर्ध्रुवा_नीतिर्मतिर्मम॥ (भ ग१८/७८)
(अर्थात् : जहाँ योगेश्वर श्रीकृष्ण हैं और जहाँ धनुर्धारी अर्जुन है वहीं पर श्री विजय विभूति और ध्रुव नीति है ऐसा मेरा मत है।) गीता सुनकर निर्भय होकर अपने राजा धृतराष्ट्र को उनका सारथी (ड्राइवर) संजय तेजस्विता से कहता है। यह गीता की फलश्रुति रूप अंतिम श्लोक है।
विजयादशमी का यह पर्व #अच्छाई_की_बुराई_पर, #सत्य_की_असत्य_पर #धर्म_की_अधर्म_पर विजय का प्रतीक है।
यह त्योहार संपूर्ण विश्व को धर्म और सत्य के मार्ग को अपनाने की प्रेरणा देता है। हमें संदेश देता है कि बुरा व्यक्ति चाहे कितना ही बलवान व प्रभावशाली क्यों न हो उसका अंत सुनिश्चित है। मृत्यु पर भी विजय पाने वाले रावण का अंत कर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने अधर्म पर धर्म की विजय दिलाई।
हमारे पर्व हमारी संस्कृति व सभ्यता की पहचान हैं। देश में वर्ष भर में अनेकों त्योहार होते हैं और इन सभी त्योहारों को मनाने की एक अपनी ही परंपरा व विधि है। सभी त्योहार मानवता के लिए कोई न कोई संदेश लेकर आते हैं। हमारे त्योहार लोगों में परस्पर प्रेम व सद्भावना का संदेश देते हैं तथा जीवन में नवीन खुशियों व उल्लास का संचार करते हैं। होली, रक्षाबंधन, दीपावली, विजयादशमी हिंदुओं के प्रमुख त्योहार हैं।
#विजयादशमी #दशहरा पर्व का हिंदुओं के लिए विशेष महत्व है। प्रतिवर्ष आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी को मनाया जाने वाले यह त्योहार जनमानस में खुशी, उत्साह व नवीनता का संचार करता है। यह पौराणिक मान्यता है कि इसी दिन अयोध्या के राजा राम ने लंका के आततायी राक्षस राजा रावण का वध किया था। तब से लोग भगवान राम की इस विजय स्मृति को विजयादशमी के पर्व के रूप में मनाते चले आ रहे हैं।
दशहरा पर्व भारत के विभिन्न विस्तारमे में विविधता से हर्षोउल्लास से मनाया जाता है।
विजयादशमी पर्व सभी मित्रों को ढेरों शुभकामनाएं एवं हार्दिक अभिनंदन।
(क्रमशः)
जय श्री कृष्ण
🙏🙏🙏🙏🙏
कृपया नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर👇👇👇॥भगवत् कृपा॥ page Like & Follow करें : https://www.facebook.com/bhagwatkrupa/
Comments