सेनानिनामहं स्कंद भगवान कार्तिकेय
🙏 सुप्रभात, आज कार्तिक कृष्णपक्ष प्रथमा शनिवार दिनांक २४.११.२०१८ 🙏
🕉 #कृष्णं_वंदे_जगद्गुरूम् 🕉
सेनानीनामहं स्कन्दः कार्तिकेय
बातू गुफाएँ मलेशिया में भगववान मुरुगन की विश्व में सर्वाधिक ऊंची प्रतिमा
स्थित है जिसकी ऊंचाई 42.7 मीटर (140 फिट) है।
राजा रविवर्मा द्वारा निर्मित #भगवान_कार्तिकेय_मुरगन का चित्र
श्रीमद्भगवगिता में अपनी दैवीसंपदा एवं विभूति दर्शन में प्रभु ने कहा है :
#पुरोधसां_च_मुख्यं_मां_विद्धि_पार्थ_बृहस्पतिम्।
#सेनानीनामहं_स्कन्दः_सरसामस्मि_सागरः॥ (भ ग१०/२४)
अर्थात् : हे पार्थ ! पुरोहितोंमें यानी राजपुरोहितोंमें तू मुझे प्रधान पुरोहित बृहस्पति समझ क्योंकि वे ही इन्द्रके मुख्य पुरोहित हैं। सेनापतियोंमें मैं देवोंका सेनापति कार्तिकेय हूँ तथा सरोवरोंमें अर्थात् जो देवनिर्मित सरोवर हैं उनमें समुद्र हूँ।
#पुरोधसां_च_मुख्यं_मां_विद्धि_पार्थ_बृहस्पतिम्।
#सेनानीनामहं_स्कन्दः_सरसामस्मि_सागरः॥ (भ ग१०/२४)
अर्थात् : हे पार्थ ! पुरोहितोंमें यानी राजपुरोहितोंमें तू मुझे प्रधान पुरोहित बृहस्पति समझ क्योंकि वे ही इन्द्रके मुख्य पुरोहित हैं। सेनापतियोंमें मैं देवोंका सेनापति कार्तिकेय हूँ तथा सरोवरोंमें अर्थात् जो देवनिर्मित सरोवर हैं उनमें समुद्र हूँ।
श्रीमद्भगवगिता में भगवान कहते है : #सेनानीनामहं_स्कन्दः सेनापतियों में देवताओं के सेनापति स्कंद अर्थात् शिव पार्वती के पुत्र कार्तिकेय मैं हुं।
#देवसेनापति_कार्तिकेय_स्कंद शिव के पुत्र, देवताओं के सेनापति और युद्ध के देवता माने जाते हैं। भगवान शिव के तेज से उत्पन्न बालक स्कन्द भगवान कार्तिकेय छ: बालकों के रूप में जन्मे थे तथा इनकी रक्षा और देखभाल कृतिका (सप्त ऋषि की पत्नियां) ने की थी, इसीलिए उन्हें कार्तिकेय धातृ भी कहते हैं। पुराण व उपनिषद में इनकी महिमा का उल्लेख मिलता है। पुराणों में इनके जन्म के संबंध में अनेक कथाएँ दी हैं। स्कंद कार्तिकेय बहुत सुंदर थे और इनका वाहन मोर माना जाता है। इनके अस्त्र का नाम शक्ति है और इनकी कांति तपाए हुए सोने के समान कही गई है।
यह भी कथा है कि पार्वती जी ने एक बार कहा था कि जो कोई सबसे पहले पृथ्वी की प्रदक्षिणा करके आवेगा, उसके साथ ऋद्धि सिद्धि का विवाह होगा। तदनुसार स्कंद मोर पर चढ़कर पृथ्वी प्रदक्षिणा करने निकले। गणेश जी ने सोचा कि माता ही पृथ्वी का रूप है; अतः उन्होंने पार्वती जी की प्रदक्षिणा करके उन्हें प्रणाम किया। पार्वती ने उनके साथ ऋद्धि सिद्धि का विवाह कर दिया। जब स्कंद लौटकर आए तब उन्होंने देखा कि गणेश का विवाह हो गया है; अतः उन्होंने सदा कुँवारे रहने का प्रण किया। पर तंत्रों में इनके विवाहित होने का भी उल्लेख मिलता है और इनकी पत्नी #देवसेना कही गई हैं जो #षष्ठीदेवी के नाम से पूजी जाती हैं।
#स्कंद शक्ति के अधिदेव हैं, देवताओं ने इन्हें अपना सेनापतित्व प्रदान किया। मयूर पर आसीन देवसेनापति कुमार कार्तिक की अराधना दक्षिण भारत में सबसे ज्यादा होती है, यहां पर यह मुरुगन नाम से विख्यात हैं। प्रतिष्ठा, विजय, व्यवस्था, अनुशासन सभी कुछ इनकी कृपा से सम्पन्न होते हैं।
#कार्तिकेय_मुरुगन (तमिल: #முருகன்), एक लोकप्रिय हिन्दु देव हैं और इनके अधिकतर भक्त तमिल हिन्दू हैं। इनकी पूजा मुख्यत: भारत के दक्षिणी राज्यों और विशेषकर तमिल नाडु में की जाती है इसके अतिरिक्त विश्व में जहाँ कहीं भी तमिल निवासी/प्रवासी रहते हैं जैसे कि श्रीलंका, मलेशिया, सिंगापुर आदि में भी यह पूजे जाते हैं। इनके छ: सबसे प्रसिद्ध मंदिर तमिलनाडु में स्थित हैं। तमिल इन्हें #तमिल_कडवुल यानि कि तमिलों के देवता कह कर संबोधित करते हैं। यह भारत के तमिलनाडु राज्य के रक्षक देव भी हैं।
#बातू_गुफाएँ_मलेशिया के गोम्बैक जिले में स्थित एक चूना पत्थर की पहाड़ी है जिसमें गुफ़ाओं व गुफा मंदिरों की शृंखलाएँ हैं। यह पहाड़ी मलेशिया की राजधानी क्वालालम्पुर से 13 किलोमीटर (8 मील) दूर है। इसका यह नाम इसे पहाड़ी के पीछे बहने वाली बातू नदी से मिला है, इसके साथ ही पास के एक गाँव का नाम भी बातू गुफा है। यहाँ की गुफा भारत से बहार हिंदुओं का एक बहुत प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है, विशेष रूप से तमिल लोगों के लिए। गुफा का मंदिर शिव व पार्वती के ज्येष्ठ पुत्र कार्तिकेय (मुरुगन) को समर्पित है। यह स्थान मलेशिया में हिन्दुओं द्वारा मनाए जाने वाले त्योहार थाईपुसम का केंद्र बिंदु है।
#ॐ_शारवाना_भावाया_नमः।
#ज्ञानशक्तिधरा_स्कंदा_वल्लीईकल्याणा_सुंदरा।
#देवसेना_मनः_काँता_कार्तिकेया_नामोस्तुते॥
#ॐ_सुब्रहमणयाया_नमः।
#स्वामी_शरणम_अयप्पा।
ज्ञानशक्ति व कल्याण के देव स्कंद, देवसेना के पति भगवान कार्तिकेय - मुरगन अय्यपा स्वामी को मैं नमःस्कार करता हूं; उनकी शरण स्वीकारता हुँ।
#ज्ञानशक्तिधरा_स्कंदा_वल्लीईकल्याणा_सुंदरा।
#देवसेना_मनः_काँता_कार्तिकेया_नामोस्तुते॥
#ॐ_सुब्रहमणयाया_नमः।
#स्वामी_शरणम_अयप्पा।
ज्ञानशक्ति व कल्याण के देव स्कंद, देवसेना के पति भगवान कार्तिकेय - मुरगन अय्यपा स्वामी को मैं नमःस्कार करता हूं; उनकी शरण स्वीकारता हुँ।
🙏 जय श्री कृष्ण 🙏
॥हरि: 🕉 तत्सत्॥
🔆 इदं न मम 🔆
🙏🙏🙏🙏🙏
कृपया नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर👇👇👇॥भगवत् कृपा॥ page Like & Follow करें : https://www.facebook.com/bhagwatkrupa/
Also read @ https://rspngp.blogspot.com
Also read @ https://rspngp.blogspot.com


Comments